नवजात शिशु कितनी बार शौच करता है?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 09:41

समय पर बच्‍चों का डायपर बदलना बहुत जरूरी होता है। अगर आप जान लें कि किस उम्र के बच्‍चे को कितने डायपर बदलने की जरूरत होती है तो इससे आपको शिशु को डायपर रैशेज जैसी कई समस्‍याओं से बचाने में मदद मिल सकती है।
अगर छोटे बच्‍चों का समय पर डायपर न बदला जाए तो गीलेपन की वजह से उन्‍हें डायपर रैशेज की दिक्‍कत हो जाती है। डिलीवरी के बाद बच्‍चे का पहला साल मां के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्‍योंकि यही वो समय होता है जब मां को बच्‍चे की जरूरतों को उसके बिना बोले ही समझना होता है।इसी समय में मां को बच्‍चे के बिना बोले उसके भूख लगने और डायपर बदलने का खुद ही अंदाजा लगाना होता है। आपकी इस मुश्किल को कम करने के लिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि उम्र के हिसाब से बच्‍चे का डायपर कब और कितनी बार बदलना चाहिए।नवजात शिशु से लेकर एक महीने की उम्र
नवजात शिशु को बड़े बच्‍चों की तुलना में डायपर की ज्‍यादा जरूरत होती है। एक महीने से छोटे शिशु को एक दिन में कम से कम 6 से 10 डायपर की जरूरत होती है। इस उम्र में बच्‍चे लगभग तीन से चार बार पॉटी और लगभग हर घंटे में पेशाब करते हैं, इसलिए शुरुआती महीने में आपको डायपर की बहुत जरूरत पड़ती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info